क्या प्याज खाने से एसिडिटी बढ़ती है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 12:15

प्याज खाते वक्त की ये गलती तो हो सकती है एसिडिटी की समस्या

Eating too much onion side effects: किसी चीज के अधिक सेवन से सेहत को नुकसान हो सकते हैं. ऐसा ही कुछ प्याज के साथ भी है. जानते हैं प्याज का अधिक सेवन करने से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं.

Eating too much onion side effects: ज्यादातर लोग अपने आहार में कच्ची प्याज का सेवन करते हैं. प्याज ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी उपयोगी होती है. लेकिन किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. ऐसा ही कुछ प्याज के साथ भी है. यदि प्याज का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्याज के अधिक सेवन से क्या नुकसान हो सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

प्याज के सेवन से नुकसान

यदि प्याज का सेवन अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे बच्चे को एसिडिटी की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है. बता दें कि आज के अधिक सेवन से सीने में जलन, गले में जलन, खट्टी डकार आदि की समस्या भी हो सकती है.
प्याज के अधिक सेवन से मुंह की दुर्गंध भी अधिक बढ़ सकती है. हालांकि ये कोई समस्या नहीं है न ही इसके कारण किसी को परेशानी होती है. लेकिन आसपास मौजूद लोग इस बदबू के कारण आप से बचने लगते हैं. ऐसे में प्याज के अधिक सेवन से बचें.
अक्सर लोग बिना जानकारी के कारण प्याज का अधिक सेवन कर लेते हैं, जिसके कारण उन्हें पेट दर्द का सामना भी करना पड़ता है. प्याज गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रक्रिया को प्रभावित कर पेट फूलना, ऐंठन आदि समस्या पैदा कर सकती है.
यदि व्यक्ति प्याज का सेवन सीमित मात्रा में करें तो इससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है. लेकिन अधिक सेवन से ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है, जिसके कारण सिर दर्द, चक्कर जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info